Wednesday 18 May 2016

जिनीवा की नीलामी में सबसे महंगा बिका पिंक डायमंड

By on 23:20
नई दिल्ली: 

यूनिक पिंक के नाम से मशहूर 15.38 कैरेट का पानी की बूंद के आकार का गुलाबी हीरा जिनीवा में सोथबीज की नीलामी में रिकार्ड 3.16 करोड़ डॉलर में बिका। यह नीलामी में बिकने वाला सबसे महंगा फैंसी विविड पिंक हीरा बन गया है।
 अंतरराष्ट्रीय नीलामी घर सोथबीज द्वारा 17 मई को जिनीवा में आयोजित च्मैग्निफिसेंट वेल्स एंड नोबेल वेल्स नीलामी के दौरान यह हीरा बिका। सोथबीज इंटरनेशनल ज्वेलरी के वैश्विक अध्यक्ष डेविड बेनेट ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, 'ऐसे हीरे की कल्पना करना भी संभव नहीं है जो विविड पिंक शब्द को इस सुन्दर पत्थर के मुकाबले बेहतर तरीके से समझा सके। रंग बहुत सुन्दर है और आकार अद्भुत है।' 

मशहूर सिंगर के बालों का गुच्छा बिका 35,000 डॉलर में

By on 23:19
लॉस एंजलिस: 

महान गायक जॉन लेनन के बालों का गुच्छा एक नीलामी में करीब 24 लाख रूपए 35,000 डॉलर में बिका। डलास में हेरीटेज ऑक्शन के पास लेनन के चार इंच लंबे बालों का गुच्छा था जिसे एक हेयरड्रेसर ने 1967 में ‘‘हाउ आई विन द वार’’ में उनके भूमिका निभाने से पहले काटा था।  
सूत्रों के अनुसार स्मृति चिह्न वस्तुएं एकत्र करने वाले ब्रिटेन के पॉल फ्रेजर ने सबसे अधिक बोली लगाई। किसी बाल के गुच्छे के लिए 24 लाख रूपए या 35000 डॉलर बड़ी रकम प्रतीत हो सकती है लेकिन जब लेनन से जुड़े स्मृति चिह्न की बात हो तो यह रकम अधिक नहीं लगती। उनकी 1965 की रॉल्स रॉयस फैंटम फाइव 22 लाख 30 हजार डॉलर में बिकी थी।
this news formhttp://www.bollywoodtadka.in/hollywood/news/john-lennon-s-hair-445185?utm_campaign=datomata&utm_medi

स्वस्थ रहने के लिए नीम के इन गुणों को जानना है बेहद जरुरी

By on 23:18
नई दिल्ली: नीम के बारे में कौन नहीं जानता नीम अपने आप में इतने गुण समेटे है कि जिनका वर्णन नहीं किया जा सकता है लेकिन यहां हम आपको नीम के कुछ बेहद खास गुणों से परिचित करा रहे हैं।

सालों से नीम के पत्तों का विभिन्न पारंपरिक और आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप आम और गंभीर बीमारियों से राहत के लिए नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं।
1-नीम की पत्तियां हमें फंगल संक्रमण से बचाती हैं जोकि हमें बुरी तरीके से परेशान करता है आंतों में संक्रमण के लिए एथलीट फुट, दाद के इलाज में नीम का प्रयोग प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। साथ ही मुंह, योनि और त्वचा के संक्रमण से भी नीम हमें छुटकारा दिलाती है।
2-नीम की पत्तियां हमें वैक्टीरियल इंफेक्शन जो अक्सर Staphylococcus बैक्टीरिया के कारण होते हैं खासतौर पर दंत रोगों के कारण विषाक्त भोजन या पेट में संक्रमण के माध्यम से जो वैक्टीरियल इंफेक्शन होता है उससे लड़ने में नीम का योगदान बेहद खास है।
3-नीम की पत्तियों में एंटीवायरल गुण पाया जाता है जो वायरल रोगों जैसे चिकन पॉक्स और फाउल पॉक्स से लड़ने में सालों से कारगर है।
4- और तो और दांतो के रोगों से लड़ने में तो नीम का जबाब ही नहीं ना केवल भारत बल्कि अफ्रीका में सालों से नीम का इस्तेमाल टूथपेस्ट में होता आ रहा है।
5- ये भी खासा अहम है कि नीम का प्रयोग चिंता और तनाव घटाने में भी किया जाता है हांलाकि ये इतना पापुलर नहीं है लेकिन नीम पर हुए तमाम शोधों में ये साफ हुआ है कि नीम का प्रयोग चिंता घटाने में कारगर है।
6- HIV के मरीजों के लिए भी नीम काफी उपयोगी है ये एचआईवी से पीड़ित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करती है साथ ही ये एचआईवी के इलाज में मल्टीड्रग का काम भी करती है।this 
news form http://divyakhabar.com/to-stay-healthy-is-extremely-important-to-know-these-properties-of-neem/

महाभारत में भीष्म के शरीर से क्यों नहीं हटाए गए बाण?

By on 23:17
महाभारत के भीष्म से आखिर कौन परिचित नहीं है। ये वही गंगापुत्र भीष्म हैं जो अपनी जिंदगी के अंतिम क्षणो में कई दिनों तक बाणों की शैय्या में लेटे रहे थे। लेकिन वे इतने दिनों तक बाणों की शैय्या में क्यों लेटे रहे, आखिर उनके शरीर से बाण निकाले भी तो जा सकते थे। आखिर क्या कहानी है इसके पीछे?आइए जानते हैं।

कौरवों और पांडवों के बीच छिड़े भीषण संग्राम में पांडवों के प्रलयंकारी योद्धा वीर अर्जुन ने  शिखंडी का सहारा लेते हुए भीष्म पितामह को अपने शस्त्र रखने पर मजबूर कर दिया और इसी बीच श्रीकृष्ण के कहने पर अर्जुन ने कई सौ बाण इकट्ठे भीष्म पर छोड़ दिए।
ये बाण भीष्म  के शरीर में अंदर तक गड़ गए। इन बाणों ने गंगापुत्र भीष्म के हर अंग को छेदकर रख दिया। लेकिन इतने बाणों से छिद जाने के बाद भी भीष्म की मृत्यु नहीं हुई, क्योंकि उनका भाग्य कुछ अलग था।
भीष्म के शरशय्या पर लेटने की खबर फैलने पर कौरवों की सेना में हाहाकार मच जाता है। दोनों दलों के सैनिक और सेनापति युद्ध करना छोड़कर भीष्म के पास एकत्र हो जाते हैं। दोनों दलों के राजाओं से भीष्म कहते हैं, राजन्यगण। मेरा सिर नीचे लटक रहा है। मुझे उपयुक्त तकिया चाहिए। उनके एक आदेश पर तमाम राजा और योद्धा मूल्यवान और तरह-तरह के तकिए ले आते हैं।
किंतु भीष्म उनमें से एक को भी न लेकर मुस्कुराकर कहते हैं कि ये तकिए इस वीर शय्या के काम में आने योग्य नहीं हैं राजन। फिर वे अर्जुन की ओर देखकर कहते हैं, ‘बेटा, तुम तो क्षत्रिय धर्म के विद्वान हो। क्या तुम मुझे उपयुक्त तकिया दे सकते हो?’ आज्ञा पाते ही अर्जुन ने आंखों में आंसू लिए उनको अभिवादन कर भीष्म को बड़ी तेजी से ऐसे 3 बाण मारे, जो उनके ललाट को छेदते हुए पृथ्वी में जा लगे। बस, इस तरह सिर को सिरहाना मिल जाता है। इन बाणों का आधार मिल जाने से सिर के लटकते रहने की पीड़ा जाती रही। इतना सब कुछ होने के बावजूद भीष्म क्यों नहीं त्यागते हैं प्राण
this news form http://divyakhabar.com/in-the-mahabharata-bhishma-body-why-not-deleted-the-choicest/

जब संतों के संग भोजन करने बैठे अमित शाह, सीएम की पत्नी परोसने लगीं खाना

By on 23:15
संतों को खाना परोसती सीएम की पत्नी साधना सिंह ।
बुधवार को ‘संत समागम’ स्नान के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सिंहस्थ मेले में उज्जैन पहुंचे थे। यहां उन्होंने संतों के साथ क्षिप्रा में डुबकी लगाई। संतों ने साथ डुबकी लगाने के लिए बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संतों के साथ भोजन किया।
अगले पृष्ठ पर पढ़े पूरी खबर फोटो सहित…. 
this news form http://divyakhabar.com/cm-wife-sadhna-singh-served-food-in-saints/

केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुले, शुरू हुई चारधाम यात्रा

By on 23:14
देहरादून: उत्तराखंड में गढवाल हिमालय के चारधामों में से तीन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज छह माह के अंतराल के बाद श्रद्धालुओं के लिये दोबारा खोले जाने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गयी । केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने के दौरान राज्यपाल डा कृष्णकांत पाल भी मौजूद रहे ।

श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के विशेष कार्याधिकारी वीडी सिंह ने बताया कि रूद्रप्रयाग जिले में 11 हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित केदारनाथ मन्दिर के कपाट सुबह सात बजे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये गये । उन्होंने बताया कि सुहावने मौसम के बीच केदारनाथ मन्दिर के कपाट खोले जाने की प्रकिया मन्दिर के पुजारी एवं वेदपाठियों ने राज्यपाल के अलावा धर्माधिकारियों तथा प्रशासनि
क अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की ।कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ मन्दिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलने के दौरान हजारो भक्तों के साथ मौजूद राज्यपाल ने भी पूरी श्रद्धा के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये और देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद राज्यपाल ने सोनप्रयाग में नवनिर्मित एक्रोब्रिज का उद्घाटन भी किया
this news form ti-tradivyakhabar.com/kedarnath-gangotri-yamunotri-began-to-open-door-datta-jayanvel/

जानिए, शिवलिंग पर शंख से जल क्यों नहीं चढ़ाया जाता!

By on 23:13
नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही अधिक महत्व है कसी भी कार्य, परेशानी या कोई भी समस्या हो तो सबसे पहलें भगवान को याद किया जाता है जिसके लिए न जानें कितनें हवन, पूजा-पाठ करतें है जिससे कि घर में सुख- शांति आए। इसी तरह घर में या किसी भी धार्मिक स्थल में कोई पूजा होती है तो उसमें शंख का स्थान महत्वपूर्ण होता है। किसी भी देवी-देवता की पूजा की जाती है तो उन पर शंख से जल चढाया जाता है जिससे कि वह खुश हो जाए, लेकिन आप जानते है कि शिव जी की पूजा मं कभी भी शिवलिंग में शंख से जल नही चढ़ाया जाता है जिसके पीछें एक पौराणिक कथा है। इस बारें में विस्तार से शिवपुराण में बताया गया है। जानिए क्या कारण है शिवलिंग में जल न चढानें का।


शिवपुराण के अनुसार शंखचूड नाम का महापराक्रमी दैत्य हुआ। शंखचूड दैत्यराम दंभ का पुत्र था। दैत्यराज दंभ को जब बहुत समय तक कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई तब उसने भगवान विष्णु के लिए कठिन तपस्या की और तप से प्रसन्न होकर विष्णु भगवान प्रकट हुए। विष्णु भगवान ने दंभ से वर मांगने के लिए कहा तब दंभ ने तीनों लोको के लिए अजेय एक महापराक्रमी पुत्र का वर मांगा। श्रीहरि तथास्तु बोलकर अंर्तध्यान हो गए। तब दंभ के यहां एक पुत्र का जन्म हुआ जिसका नाम शंखचूड़ पड़ा। शंखचुड ने पुष्कर में ब्रह्माजी के निमित्त tघोर तपस्या की और उन्हें प्रसन्न कर लिया। ब्रह्मा ने वर मांगने के लिए कहा तब शंखचूड ने वर मांगा कि वो देवताओं के लिए अजेय हो जाए। ब्रह्माजी ने तथास्तु बोला और उसे श्रीकृष्णकवच दिया। साथ ही ब्रह्मा ने शंखचूड को धर्मध्वज की कन्या तुलसी से विवाह करने की आज्ञा दी और वहां से चलें गए।
this news form http://divyakhabar.com/why-are-not-offered-shivling-shellfish-water

Tuesday 17 May 2016

तस्वीराें में देखें, कश्मीर के DIG के अरबपति बेटे की लग्जरी लाइफ!

By on 11:46
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के अरबपति टोनी बेग 5 साल पहले कैलिफोर्निया में जा बसे थे। 31 साल के टोनी को 'रिच किड्स ऑफ इंस्टाग्राम' के नाम से जाना जाता है। इनके फोटोज सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहे हैं। खुद को सेल्फ मेड मैन मानने वाले टोनी का कहना है कि मेरे जैसी लाइफस्टाइल आसानी से नहीं मिलती है। इसके लिए बहुत काम करनी पड़ती है।पिता हैं इंडियन पुलिस ऑफिसर
टोनी बेग यूं तो पले बढ़े ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में हैं, लेकिन इनका जन्म भारत के कश्मीर में हुआ था। बचपन में टोनी ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। इनके पिता शकील बेग भारतीय पुलिस में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल हैं। टोनी को भारतीय मंत्रियों और इंस्टाग्राम किंग डैन बिल्जेरियन की लाइफस्टाइल पसंद है। इस कारण से वे खुद भी वैसा ही दिखाते हैं।महंगी गाड़ियां करती हैं मोटिवेट
हॉलीवुड हिल्स में 4 बेडरूम वाले घर में रहने वाले टोनी के पास बेंटले और एस550 मर्सिडीज के अलावा रोल्स रॉयस है। वे कहते हैं कि मैं हमेशा बिजनेस क्लास में सफर करता हूं, मेरे पास प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियां हैं, जो मुझे हर सोमवार को ऑफिस जाने के लिए मोटिवेट करती हैं। अगर मैं मेहनत नहीं करूंगा, तो शायद ऐसी लग्जरियस लाइफ भी नहीं एन्जॉय कर पाऊंगा।the news form ww.punjabkesari.in/international/news/tony-beig-called-as-australia-s-rich-kid-of-instagram--473891

दहेज की मांग पूरी न करने पर बहू का करवाया गर्भपात

By on 11:41
फतेहाबाद (मदान): दहेज की मांग पूरी न करने पर गांव गोरखपुर की एक महिला से उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने व जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संदर्भ में महिला ने अपने पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ  आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत की। इसके अलावा विवाहिता ने आरोपियों पर जबरदस्ती गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विवाहिता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव गोरखपुर की रहने वाली है और उसका विवाह हिसार जिले के गांव गुराना निवासी सुनील कुमार के साथ अक्तूबर 201& में हुआ था। शादी के समय उसके मायके वालों ने कार, नकदी सहित काफी दान-दहेज उसके ससुराल वालों को दिया लेकिन आरोपी दहेज लोभी निकले और उसके मायके वालों से बड़ी गाड़ी और नकदी की मांग करने लग गए।

मांग पूरी न करने पर आरोपी उससे प्रताडि़त भी करते रहे। शिकायतकत्र्ता महिला ने आगे बताया कि इस बीच वह जब गर्भवती हुई तो आरोपियों ने गर्भ गिराने वाली गोलियां उसे धोखे से खिला दी जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके अलावा विवाहिता ने अपने ही जेठ अनिल कुमार पर जबरदस्ती दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। 

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर पति सुनील कु मार, जेठ अनिल कुमार, जेठानी अनीता व सास रोशनी देवी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 313, 323, 376 (2) (एन), 406, 506 व 34 के तहत अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क  रजिस्टर  करें !
फतेहाबाद (मदान): दहेज की मांग पूरी न करने पर गांव गोरखपुर की एक महिला से उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने व जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संदर्भ में महिला ने अपने पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ  आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत की। इसके अलावा विवाहिता ने आरोपियों पर जबरदस्ती गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव गोरखपुर की रहने वाली है और उसका विवाह हिसार जिले के गांव गुराना निवासी सुनील कुमार के साथ अक्तूबर 201& में हुआ था। शादी के समय उसके मायके वालों ने कार, नकदी सहित काफी दान-दहेज उसके ससुराल वालों को दिया लेकिन आरोपी दहेज लोभी निकले और उसके मायके वालों से बड़ी गाड़ी और नकदी की मांग करने लग गएमांग पूरी न करने पर आरोपी उससे प्रताडि़त भी करते रहे। शिकायतकत्र्ता महिला ने आगे बताया कि इस बीच वह जब गर्भवती हुई तो आरोपियों ने गर्भ गिराने वाली गोलियां उसे धोखे से खिला दी जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके अलावा विवाहिता ने अपने ही जेठ अनिल कुमार पर जबरदस्ती दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। 

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर पति सुनील कु मार, जेठ अनिल कुमार, जेठानी अनीता व सास रोशनी देवी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 313, 323, 376 (2) (एन), 406, 506 व 34 के तहत अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में आthe news form http://haryana.punjabkesari.in/fatehabad/news/haryana-dowry-abortion-women-469771

70 साल के बुर्जुग ने 30 साल की लड़की से रचाई शादी, और फिर...

By on 11:30
गया:प्यार की कोई उम्र नहीं होती और न ही उम्र कोई मायने रखती है, इस बात को एक बार फिर साबित करके दिखाया गया के रामाशीष यादव ने। 70 वर्षीय रामाशीष ने 30 साल की युवती के साथ शादी करके। हालांकि इस दौरान कोर्ट के आसपास बेमेल शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इस शादी पर अपनी कडी प्रतिक्रिया दी। 
 
अपनी नई नवेली दुल्हन का चेहरा दिखा रहे दूल्हे रामाशीष यादव की मानें तो वे बेटे-पोते वाले हैं, लेकिन पिछले साल पत्नी के देहांत के बाद बेटे-बहू की बेरुखी के चलते उनके सामने खाने की समस्या हो गई। इसलिए उन्होंने दोबारा शादी करने का फैसला किया। हालांकि शादी के दौरान उन्होंने अपनी उम्र सिर्फ पचास बताई थी। वहीं दुल्हन लक्ष्‍मी देवी भी सामाजिक रूप से काफी मजबूर थी, क्योंकि एक बच्चा होने के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था।इसके बाद वह किसी तरह जीवन-बसर कर रही थी। युवती के माता-पिता नहीं हैं और शादी टूटने के बाद वह अपने बेटे को लेकर अपनी नानी के घर पर रह रही थी। रामाशीष और लक्ष्मी देवी ने पहले विष्णुपद मंदिर में और फिर कोर्ट में नोटरी के माध्यम से शादी की। कोर्ट में इन्हें देखने वालों की काफी भीड़ लग गई। 70 साल के बुजुर्ग द्वारा 30 साल की युवती से शादी करने को लेकर उपस्थित लोगों ने काफी एतराज जताया। कुछ लोगों का कहना था कि बुजुर्ग रामाशीष ने एक युवती का जीवन बर्बाद कर दिया।the news formhttp://www.punjabkesari.in/bihar/news/70-year-old-man-married-30-year-old-girl-473985

मुसीबत में फंस सकते हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

By on 11:27
अमृतसर: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पूरे देश की नर्सों से माफी मांगे,नहीं तो नर्सें  कपिल के घर का घेराव करने के साथ-साथ पूरे देश में प्रदर्शन करेंगी। ये कहना था अमृतसर के सिविल अस्पताल में हुई मीटिंग दौरान नर्सों का ।
सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स जसबीर कौर के नेतृत्व में  सभी नर्सों ने कपिल शर्मा के शो में दिखाए जा रहे नर्स के किरदार की निंदा की। उन्होंने मांग की कि कपिल शर्मा जल्द से जल्द इस किरदार को अपने शो से हटावा दें। नर्सों ने कहा कि यदि कपिल माफी नहीं मांगेंगे तो पूरे देश में कपिल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।नर्सों का कहना है कि उनकी समाज में बहुत अहम भूमिका है परन्तु कपिल के शो में जिस तरह इस पेशे को दिखाया जा रहा है, उससे समूचे देश की नर्सों की भावनाअों को ठेस पहुंची हैthe news form http://punjab.punjabkesari.in/amritsar/news/kapil-sharma-comedy-king-473477?utm_campaign=datomata&ut

इस 'बेशर्म' बॉलीवुड अभिनेत्री ने की थी पहली कंडोम एड, देख उडेंगे होश

By on 11:24
बई: भले ही हम 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन आज भी बॉलीवुड कंडोम का प्रचार करते लोग हिचकिचाते हैं। अापको बता दें कि रणवीर सिंह के अलावा किसी भी जाने-माने बॉलीवुड एक्टर ने आज तक कंडोम का ऐड नहीं किया है। 

जब इस बारे में बात करते है तो अापके मन मे ये सवाल जरुर अाएगा कि आखिर किस एक्टर ने सबसे पहले इसका कमर्शियल ऐड किया होगा। यदि रणवीर सिंह इसमें बाज़ी मारते हैं वही बॉलीवुड एक्ट्रेस में पूजा बेदी का नाम सबसे पहले अाता है। पूजा बेदी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस थी, जिन्होंने सबसे पहले कंडोम का ऐड किया था। वो भी आज से पूरे 25 साल पहले। पूजा बेदी ने एक्टर मार्क रोबिनसन के साथ 1991 में कामसूत्र कंडोम का ऐड किया था। पूजा बेदी ने इस ऐड में बेहद हॉट सीन्स दिए थे। एेड मे वो शावर में नहा रहीं हैं और फिर पूजा और मार्क रोबिनसन दोनों साथ में नहाते हैं। ये ऐड ना केवल उस ज़माने के हिसाब से बोल्ड था। यह ऐड इतना हॉट था कि इसे बैन लगना पड़ा।
इस टीवी एेड के बाद पूजा बेदी काफी फेमस हुई और उन्हें फिल्मों काम करने का मौका मिला।उन्होनें जो  जीता वही सिकंदर जैसी हिट फिल्म में काम किया। 
 thenews formvhttp://www.bollywoodtadka.in/bollywood/news/pooja-bedi-condom-ad-454072?utm_campaign=datomata&utm

must watch: जब मशहूर सिंगर बना भिखारी, देख आप भी होंगे हैरान

By on 11:19
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू निगम की हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें सोनू एक भिखारी बनकर सड़क पर बैठ कर लोगों का मनोरंजन करते नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हो कि जिस तरह से वह गाना ग रहे हैं उसे सुन सभी लोग रुक कर उनको पहचानने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं।   
आपको बता दें कि सोनू निगम इस वीडियो से लोगों को बहुत अच्छा सबक देना चाहते है। आप भी इस वीडियो को देख अपना अनुभव जरूर शेयर कीजिए। thke news form http://www.bollywoodtadka.in/bollywood/news/sonu-nigam-as-beggar-473886#

पत्रकार पूजा मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासाf!

By on 11:14
नई दिल्ली: महिला पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार इंस्पेक्टर अमित के बाउंसरों ने वारदात के पहले दिन पूजा के परिजनों के बयान अमित के पक्ष में कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

बताया जा रहा है कि पूजा के परिजन जब इंदौर से दिल्ली पहुंचे थे। उनकी मुलाकात आरोपी इंस्पेक्टर अमित से हुई थी। उस वक्त अमित के बाउंसर भी उसके साथ मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद ही पूजा के माता-पिता ने आरोपी इंस्पेक्टर के पक्ष में बयान दिया था। इधर पत्रकार पूजा की बेटी ने खुलासा किया है कि आरोपी अमित उसकी पिटाई भी करता था। 

बता दें कि पूजा ने अपने सुसाइड लेटर में अपने मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए लिखा था कि कुछ भी करो लेकिन पत्रकार ना बनो। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि लेटर में पूजा की हैंडराइटिंग है। इस बारे में पुलिस पूजा के माता-पिता से पूछताछ करेगी।thke news formhttp://haryana.punjabkesari.in/faridabad/news/faridabad-journalist-pooja-tiwari-death--470427

कुल्लू में अब इन 3 स्थानों पर लीजिए राफ्टिंग का मजा

By on 11:08
कुल्लू: जिला में पर्यटन विभाग ने राफ्ट आप्रेटर्ज का निरीक्षण कार्य पूरा करने के बाद 59 राफ्ट आप्रेटर्ज को लाइसैंस दिए हैं और इसके साथ ही कुल्लू में राफ्टिंग केलिए 3 स्थान चिन्हित कर दिए हैं, जहां पर राफ्टिंग करवाई जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा 204 राफ्टों को पास कर 227 राफ्ट गाइडों को भी लाइसैंस दिए गए हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी रतन गौतम ने बताया कि रिवर राफ्टिंग रूल्ज 2011 के अंतर्गत टैक्नीकल कमेटी द्वारा निरीक्षण करने के बाद 204 रिवर राफ्ट और राफ्ट को चलाने वाले 227 राफ्ट गाइडों व 59 राफ्ट आप्रेटर्ज को लाइसैंस दिए गए हैं। राफ्ट और उसमें प्रयोग होने वाले सभी सामान का निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण किया गया है।

टैक्नीकल कमेटी द्वारा रायसन, बबेली और पिरड़ी स्थानों को राफ्टिंग के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा किसी अन्य स्थान पर राफ्ट चलाने की कोई अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रैगुलर कमेटी द्वारा हमेशा नजर रखी जाती है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली में पैराग्लाइडिंग के लिए भी जल्द लाइसैंस जारी कर इन गतिविधियों को शुरू किया जाएगा।thke news http://himachal.punjabkesari.in/kullu/news/river-rafting-raft-operator-license-473975

अम्बाला की टीम ने लुधियाना में किया भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़

By on 10:54
अम्बाला  (का.प्र.):अम्बाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना में भ्रूण जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल खन्ना में सेवारत स्टाफ नर्स राज रानी अम्बाला क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की भ्रूण जांच करवाती है।इस पर टीम का गठन  करके गैर-कानूनी कार्य करने वाले लोगों को रंगे हाथों पकडऩे के लिए एक गर्भवती महिला को इस कार्य में सहयोग के लिए तैयार किया गया। आशा कार्यकर्ता परमजीत कौर और गर्भवती  महिला ने स्टाफ नर्स राज रानी तथा एक अन्य महिला मनदीप कौर जो सौंध हाऊस अस्पताल खन्ना की कर्मचारी थी से मुलाकात की।  वह अन्य लुधियाना निवासी गर्भवती महिला सुखराज कौर और मलकीत सिंह नाम के व्यक्ति के साथ लुधियाना के शिमलद्गपुरी मोहल्ला के एक घर में आ गई। 

यहां पहले से ही एक अन्य गर्भवती महिला नवजोत कौर मौजूद थीमलकीत सिंह ने यहां पर पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन से तीनों गर्भवती महिलाओं अल्ट्रासाऊंड किए। इसी दौरान पी.एन.डी.टी. टीम वहां पहुंच गई और मलकीत सिंह को पकड़ लिया। मलकीत सिंह से पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन बरामद करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा 34,000 रुपए की राशि भी बरामद की गई।  इसमें अम्बाला की टीम द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोटों की 3000 रुपए की राशि भी शामिल थी। thke news http://punjab.punjabkesari.in/ludhiana/news/ambala-ludhiana-fetal-investigation-team-busted-473079

यहां घूमना खतरे से खाली नहीं, फिर भी जाते हैं लोग...(pics)

By on 10:47
दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए नई-नई जगहें जाने की इच्छा रखते है। अगर आप एडवेंचर के शौकिन हैं और साथ ही खतरों से खेलने का शौक भी रखते हैं तो इन जगहों पर जाकर नया अनुभव कर सकते है। लेकिन यहां जाना खतरे से खाली नही है।1.ट्रॉलटूंगा (नॉर्वे)   
 
नॉर्वे की ट्रॉलटूंगा दुनिया का सबसे खूबसूरत चट्टान है। इसकी कुदरती खूबसूरती पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर करती है। एडवेंचर के शौकिन और हाइकर खास  यहां हाइकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आते हैं।. द ट्रिफ्ट सस्पेंशन ब्रिज (स्विट्जरलैंड)
 
 स्विट्जरलैंड के स्विस आल्प्स को पार करने के लिए ट्रिफ्ट ब्रिज का इस्तेमाल किया जाता है।जिस पर चलना खतरे से खाली नही है।
 
3 .हुयाना पिच्चु (चीन)  
 
यहां माचू पिच्चु का सबसे खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।यहां पर गहरी खाईयों, टेढ़े-मेढ़े रास्तों और ऊंची-ऊंची सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है।
 
 
4.मॉअर क्लिफ्स (आयरलैंड)किंग करने के शौकीन आयरलैंड के इन घुमावदार पहाड़ों में दूर-दूर से आते है। यहां हवाएं बहूत तेजी से चलती है, जो रोमांच को दोगुना करती हैं।
 
5. माउंट हुआन (चीन)
 
माउंट हुआन के आसमान को छूते पहाड़ और गहरी खाई इस जगह के रोमांच को और बढ़ाती है। यहां लड़की के टुकड़ों पर ट्रैकिंग करने का अलग ही मजा है।thke news http://www.punjabkesari.in/travelling/news/the-walking-dangerous-people-are-still---473395?utm_campaign=dat

अब बिना चालक के दौड़ेगी मेट्रो

By on 10:43
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को एक नई उपलब्धि हासिल कर ली। डीएमआरसी ने चालक रहित मेट्रो का परिचालन कर दिया है। इस मेट्रो को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाई। हालांकि जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई उसमें चालक मौजूद हैं लेकिन जब यह मेट्रो यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी तब बिना चालक के संचालित होगी। मेट्रो के अधिक विस्तार पर होगी चर्चा
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेट्रो का अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा। यह विस्तार कैसे किया जाएगा इस पर मिलकर बात की जाएगी। thke news .punjabkesari.in/national/news/dmrc-s-greatest-achievement-the-metro-will-run-without-driver-473945

Shadi.Com के सहारे महिला डॉक्टर से मंगवाई Porn photo और फिर...(Pics

By on 10:37
गुड़गांव (गौरव): गुड़गांव के नामी अस्पताल में कार्यरत है महिला डॉक्टर को सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बनाकर उससे साढ़े 3 लाख की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगी के तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोप है कि उक्त आरोपी, अश्लील फोटो पब्लिक डोमेन में डालने की धमकी देकर पीड़ित महिला से पैसे ऐंठते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला डॉक्टर 12 वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक ले चुकी है। महिला डॉक्टर ने अपनी प्रोफाइल सिंपली शादी डॉट कॉम पर डाली थी। इस पर भुवनेश्वर निवासी युवक स्वयं को एन.आर.आई बताकर उसे शादी का झांसा देता रहा। बाद में अश्लील तस्वीरें लेकर उससे साढ़े 3 लाख रुपए ठग लिए। 

डी.एल.एफ फेज-1 निवासी महिला डॉक्टर रागिनी (बदला नाम) ने साइबर सेल को बताया कि उसका 12 साल पहले तलाक हुआ था और 15 साल का बेटा भी है। बुजुर्ग माता की जिद पर उसने अपनी शादी के लिए प्रोफाइल सिंपली शादी डॉट कॉम पर डाला था, जहां पर उसकी दोस्ती शक्ति अरोड़ा नामक युवक से हुई। उसने खुद को हिमांचल का होने के साथ एन.आर.आई बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि वाट्सऐप्प पर चैटिंग के दौरान उसने महिला की अंतरंग तस्वीर मंगा ली। इसके बाद से उसे ब्लैकमेल करता रहा। कभी बंगलुरु में पर्स खो जाने की बात करता तो कभी सी.बी.आई को घूस देने के नाम पर पैसा मंगवाता था। उसके पास अश्लील तस्वीर होने के कारण महिला डॉक्टर ने उसके दिए हुए खाते में अलग-अलग समय पर साढ़े 3 लाख रुपए भेज दिए।

साइबर सेल प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद भुवनेश्वर के रहने वाले शक्ति दत्ता संबल, सौरभ प्रकाश नायक व गौतम माहराना को चिन्हित किया। महिला थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के साथ मिलकर भुवनेश्वर के एक होटल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्ताthke news http://haryana.punjabkesari.in/gurgaon/news/haryana-shadi-com-lady-doctor-police-470072?utm_campaign=dat

दो महिलाओं से इश्क लड़ाना डॉक्टर को पड़ा महंगा, मिला भयानक सबक

By on 10:26

गाजियाबाद: दो विवाहित महिलाओं से इश्क लड़ाना एक डॉक्टर अमति को महंगा पड़ गया। दरअसल जब एक और त को पता चला कि इनमें से एक महिला को जब इस बात की भनक लगी, तो गुस्से में आकर महिला ने डॉक्टर को सबक दिलाने के लिए उस पर तेजाब फेंक डाला


डॉक्टर अमति के साथ क्लीनिक में काम करने वाले एक डॉक्टर दीपक ने बताया कि डॉ अमित का दो महिलाओं से संबंध चल रहा था। गाजियाबाद आने से पहले अमित मेरठ में तैनात थे। यहां वह एक किराए के कमरे में रहते थे। जहां मकान मालकिन उन्हें खाना बनाकर देती थी। इसी बीच दोनों में अवैध संबंध हो गया।



उन्होंने यह भी बताया कि वह महिला अमित से उम्र में दस साल बड़ी है और शादीशुदा है। 26 अप्रैल को अमित अपने दोस्त संग गाजियाबाद के वैशाली इलाके में स्थित डॉग क्लीनिक में ज्वाइन किया था। गाजियाबाद में ज्वाइनिंग के बाद महिला उनसे मिलने वैशाली आती थी। डॉक्टर अमित के दोस्त दीपक के मुताबिक वह उससे घंटों फोन पर बात भी करते थे।
शनिवार को मामला उस वक्त उलझ गया जब डॉक्टर अमित के घरवाले उसका समान लेने मेरठ महिला के घर पहुंचे। महिला ने सामान देने से इंकार कर दिया। महिला ने कई बार अमित को फोन मिलाया लेकिन उन्होंने उसका फोन पिक नहीं किया। जिसके बाद देर रात करीब तीन बजे दीपक की आंख खुली तो वह फोन पर बात कर रहे थे। जब उन्होंने पूछा तो बताया कि मेरठ वाली महिला है। 
अमित के दोस्त दीपक ने यह भी बताया कि अमित का अलीगढ़ की एक अन्य शादीशुदा महिला से संबंध था। जब मेरठ वाली महिला को इसकी भनक लगी तो वह नाराज हो गई और उसने अमित पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद महिला अलीगढ़ वाली प्रेमिका को फंसाने के लिए अपना पर्स वहां गिरा दिया। जिसमें अलीगढ़ वाली महिला की आईडी, एक पत्र था जिसमें लिखा था मुझसे शादी नहीं करोगे तो जान से मार दूंगी। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हैthkenews http://www.punjabkesari.in/national/news/doctor-had-to-love-two-women-fighting-costly-473950

Wednesday 11 May 2016

बस इन दो एक्सरसाइज की मदद से होगी तोंद कम

By on 04:16
यदि आप अपनी तोंद से परेशान हैं और उसे शेप में लाने के लिए जी जान लगाकर कसरत करने में जुटे हैं तो जरा रुक कर एक बार यह भी सोच लीजिए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि शरीर से अतिरिक्त वसा हटाने के जुगत में आप खुद को बीमार बना रहे हों। 


हर इंसान चाहता है कि वह शर्ट या टी-शर्ट से बाहर झांकती तोंद को कम कर फिट बन सके। और इसके लिए कई लोग रात दिन एक कर तरह-तरह के व्यायाम भी करते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता कि इससे फायदा होने के बजाय उन्हें नुकसान तो नहीं हो रहा है।



जी हां फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज रूटीन बनाए हुए हैं उन्हें सावधान होकर पहले यह तय करना चाहिए कि उनके लिए कौंन सा व्यायाम और कितना व्यायाम बेहतर है। जो लोग बिना सोचे-समझे तमाम तरह के व्यायाम करते हैं, वे फायदे की जगह नुकसान उठआ सकते हैं। आपको जानकर खुशी होगी की आपको अपनी तौंद को कम करने के लिए ढ़ेर सारी नहीं 
बल्कि दो एक्सरसाइज ही काफी हैं। लेकिन एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट और दिनचर्या का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। तो चलिये जानें कौंन सी हैं ये एक्सरसाइज और क्या है इन्हें करने का सही तरीका।

कैटल बॉल स्विंग

ग्रुप क्लासेज में आपको प्लियोमेट्रिक (एक तरह की कसरत जिसमें बहुत तेज गति होती है) करना सिखाया जाता होगा। इसमें वेट बांधकर टेबल को जंप करते रहना होता है। लेकिन स्टेप अप बेंच को जंप करके पार करना और उस दौरान डंबल या लाइट वेट को टखने से बांधना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे चोट लग सकती है।

हालांकि जंप करने से काफी कैलोरी खर्च होती है, लेकिन बात यह भी है कि वेट लेकर जंप करने से कोई टिश्यू या मसल खिंच सकती  है या फिर कहीं चोट भी लग सकती है। फिटनेस एक्सरपर्ट बताते हैं कि यदि आप जंप करना चाहते हैं तो कैटल बॉल स्विंग करें। डंबल और बारबेल का उपयोग केवल रेजिस्टेंस ट्रेनिंग प्रोगाम में ही करना चाहिए, जहां आपके सभी मूवमेंट पर ट्रेनर की पेनी नजर होती है।
केटल बॉल एक्सरसाइज के लिए झुक कर (हाफ बेंड) खड़ा होना पड़ता है। इसके बाद दोनों पैरों में थोड़ा गैप बनाया जाता है और कैटल बॉल्स को दोनों हाथों में पकड़कर पैरों के बीच में होते हुए कंधों तक उठाकर स्विंग किया जाता है।

बोट स्टाइल

'बोट' यानी नाव के आकार में शरीर को स्ट्रेच करने की यह एक्सरसाइज पेट का फैट कम करने की एक बेहद कारगर और फायदेमंद एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं, ऐसे में आपके दोनों पैर सीधे होने चाहिए। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए सांस खींचें और झुकते हुए दोनों पंजों को हाथों से छुएं। इस दौरान कोशिश करें कि आपके कंधों से घुटने छू जाएं। इस एक्सरसाइज को रोज दिन में तीन बार करें। कुछ ही हफ्तों में आप अपने पेट की चर्बी में कमी होती हुई महसूस कर पाएंगे।





फैड डाइट न लें। वजन घटाने के लिए डिटॉक्स बेहतर उपाय नहीं है। तेजी से वजन घटाना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। फैड डाइट आपको मोटा होने से बचाता है लेकिन इसके साथ कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और कई मामलों में तो  आप पहले से भी ज्यादा मोटे हो जाते हैं। पौष्टिक आहार समय से खाएं और भूख से थोड़ा कम ही खाएं। 


वजन घटाने के लिए सबसे पहले डायटीशियन से संपर्क करके अपने अनुकूल डाइट प्लान बनवाएं ताकि आप हेल्दी तरीके से वजन घटा सकें और एक्सरसाइज का भी पूरा असर हो सके। वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज दोनों को साथ में लेकर ही बेहतर परिणाम पाये जा सकते हैं। 

Note This News From : http://www.onlymyhealth.com/lose-your-belly-with-just-two-exercise-moves-in-hindi-1407935647



इस धमाके से हैरान हुआ था अमेरिका, पाकिस्तान का छूटा था पसीना

By on 04:13
जयपुर।भारत ने 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोकरण में पांच परमाणु बम का परीक्षण किया था। इन परमाणु बम परीक्षण को 18 साल हो गए हैं। भारत की ओर से यह दूसरा परीक्षण था। अमेरिकन सेटेलाइट भारत पर खास नजरें गड़ाए हुए थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में रक्षा वैज्ञानिक डॉ. कलाम और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को ऐसे अंजाम दिया कि जब इसकी जानकारी अमेरिका लगी तो वह हैरान रह गया था वहीं पाकिस्तान का पसीना छूट गया था। इसलिए भनक भी नहीं लगी अमेरिका को...

-जब 11 और 13 मई 1998 को थार के रेगिस्तान में धमाका हुआ तो पूरी दुनिया भौंचक्की रह गई।
-इस ऑपरेशन का नाम दिया गया था शक्ति।
-ऑपरेशन शक्ति को बेहद गुप्त रखा गया। वाजपेयी सरकार के कई मंत्रियों को भी इसकी भनक नहीं थी।
- अमेरिकी खुफिया एजेंसी की भी ये बड़ी चूक थी कि उसे विस्फोट के बाद इसका पता लगा।
- परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर कई पाबंदियां लगा दीं।
ये थी खास बातें
-इनमें 45 किलोटन का एक तापीय परमाणु उपकरण शामिल था।
-इसे आमतौर पर हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है।
-11 मई को हुए परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था।
-तत्कालीन रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कलाम के अलावा उस समय परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष आर चिदंबरम और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक रहे अनिल काकोडकर ने पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ऐसे दिया था अमेरिका को चकमा
-1998 में मई के पहले सप्ताह में भारत ने कश्मीर में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी थी, ताकि अमेरिकी सेटेलाइट को चकमा दिया जा सकते और हुआ भी वैसा ही।
-अमेरिकी सेटेलाइट की नजरों से बचकर, भारत ने पोकरण में सफल परमाणु परिक्षण कर लिया।
-तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तत्कालीन रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार कलाम की चतुराई से ऐसा किया गया था।
1995 में ही हो सकता था यह परमाणु परीक्षण
-1998 में हुए परमाणु परीक्षण को 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंहराव ने कराने का फैसला लिया था, लेकिन अमेरिकी सैटेलाइट ने परीक्षण की तैयारियों का पता लगा लिया।
-उसके बाद ही इस ऑपरेशन को दुनिया की नजरों में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

सैन्य अधिकारियों के साथ एपीजे अब्दुल कमाल मिलिट्री ड्रेस में।


तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ डॉ. कलाम।


सैन्य अधिकारियों के साथ एपीजे अब्दुल कमाल मिलिट्री ड्रेस में चाय पीते हुए।



परमाणु परीक्षण के बाद जमीन में आई दरारों का निरीक्षण करते हुए सैन्य अधिकारी।




Note This News From : http://www.bhaskar.com/news-hf/c-10-2450184-jp0957-NOR.html