Saturday 7 May 2016

इन चीज़ों से शादी करने के फैंसले पर होता है पछतावा

By on 21:53

अगर आपको लगता है कि आपके पतिदेव आपके सोलमेट नहीं हैं, तो आप अकेली नहीं हैं। एओएल (AOL) और वॉमेंस डे पत्रिका द्वारा सर्वेक्षण की गई महिलाओं में आधे से भी अधिक महिलाएं कहती हैं कि उनके पति उनके सोलमेट नहीं हैं। वे कभी कभी अपने पति से शादी का अफसोस करती हैं। यहां तक कि उन्होंने कई मौकों पर अपने पति को छोड़ देने तक पर विचार किया है। हम में से कई लोगों को ये बात आश्चर्यजनक लगती है, वहीं कुछ लोगों को इस बात में गहरी सच्चाई नज़र आती है। चलिये विस्तार से इस विषय पर बात की जाए।



सर्वेक्षण के परिणाम

35,000 महिलाओं पर किए सर्वेक्षण में से लगभग पचास प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उनके पति के व्यक्तित्व से वे पहली बार आकर्षित हुई, जबकि 50 प्रतिशत से अधिक का कहना है कि उनके पति का व्यक्तित्व आज भी उनकी सबसे आकर्षक विशेषता है। 52 प्रतिशत का कहना है कि वे परिकथाओं या भाग्य में विश्वास नहीं करती हैं। और इसका मतलब हो सकता है कि वे नहीं मानती हैं कि उनके पति उनके सोलमेट हैं। 72 प्रतिशत का कहना है कि की मौकों पर उन्होंने अपनी शादी को छोड़ने पर विचार किया है। आधे से ज्यादा उत्तरदाताओं का कहना है कि उनके पति उन्हें रोज़ाना या अकसर "आई लव यू" कहते हैं। 71 प्रतिशत महिलाएं अपने बाकी के जन्म में भी अपने पति से शादी करने की इच्छा रखती हैं।


सर्वेक्षण की कई आधे से भी ज्यादा महिलाओं का कहना था कि वे बस रात को बिस्तर में चली जाती हैं, और उन्हें ध्यान भी नहिं कि आखरी बार उन्होंने कब संभोग किया था। लगभग 60 प्रतिशत ने शायद ही नाइट डेट की है। आधे से भी ज्यादा महिलाएं चाहती हैं कि या तो उनके पति ज्यादा कमाएं या उनके लिये ज्यादा समय निकालें। और लगभग आधी महिलाएं कहती हैं कि, शादी के बाद उनके पति के लक्षण बुरे हो गए हैं।


वहीं, एक ब्रिटिश सर्वे के अनुसार, ग्यारह प्रतिशत शादीशुदा लोग कहते हैं कि उन्हें उनकी शादी के दिन उनके रिश्ते के बारे में संदेह था। 4000 ब्रिटिश विवाहित जोड़ों पर किए गे सर्वे में 50 फीसदी से अधिक से पता चला है कि वे अपने विवाह संबंधों के लिये कई मौकों पर अफसोस महसूस करते हैं। चार जोड़ों में से एक (26 प्रतिशत) कभी कभी ये मानते हैं कि उन्होंने शादी करने का गलत फैसला किया था। जबकि 6 प्रतिशत अधिकाँश समय ये मानते हैं कि शआदी का उनका फैंसला गलत था। 



Note This News From : http://www.onlymyhealth.com/reasons-why-couples-regret-for-getting-married-in-hindi-1461330579

0 comments:

Post a Comment