Tuesday 17 May 2016

दहेज की मांग पूरी न करने पर बहू का करवाया गर्भपात

By on 11:41
फतेहाबाद (मदान): दहेज की मांग पूरी न करने पर गांव गोरखपुर की एक महिला से उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने व जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संदर्भ में महिला ने अपने पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ  आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत की। इसके अलावा विवाहिता ने आरोपियों पर जबरदस्ती गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विवाहिता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव गोरखपुर की रहने वाली है और उसका विवाह हिसार जिले के गांव गुराना निवासी सुनील कुमार के साथ अक्तूबर 201& में हुआ था। शादी के समय उसके मायके वालों ने कार, नकदी सहित काफी दान-दहेज उसके ससुराल वालों को दिया लेकिन आरोपी दहेज लोभी निकले और उसके मायके वालों से बड़ी गाड़ी और नकदी की मांग करने लग गए।

मांग पूरी न करने पर आरोपी उससे प्रताडि़त भी करते रहे। शिकायतकत्र्ता महिला ने आगे बताया कि इस बीच वह जब गर्भवती हुई तो आरोपियों ने गर्भ गिराने वाली गोलियां उसे धोखे से खिला दी जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके अलावा विवाहिता ने अपने ही जेठ अनिल कुमार पर जबरदस्ती दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। 

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर पति सुनील कु मार, जेठ अनिल कुमार, जेठानी अनीता व सास रोशनी देवी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 313, 323, 376 (2) (एन), 406, 506 व 34 के तहत अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क  रजिस्टर  करें !
फतेहाबाद (मदान): दहेज की मांग पूरी न करने पर गांव गोरखपुर की एक महिला से उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने व जेठ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संदर्भ में महिला ने अपने पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ  आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत की। इसके अलावा विवाहिता ने आरोपियों पर जबरदस्ती गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव गोरखपुर की रहने वाली है और उसका विवाह हिसार जिले के गांव गुराना निवासी सुनील कुमार के साथ अक्तूबर 201& में हुआ था। शादी के समय उसके मायके वालों ने कार, नकदी सहित काफी दान-दहेज उसके ससुराल वालों को दिया लेकिन आरोपी दहेज लोभी निकले और उसके मायके वालों से बड़ी गाड़ी और नकदी की मांग करने लग गएमांग पूरी न करने पर आरोपी उससे प्रताडि़त भी करते रहे। शिकायतकत्र्ता महिला ने आगे बताया कि इस बीच वह जब गर्भवती हुई तो आरोपियों ने गर्भ गिराने वाली गोलियां उसे धोखे से खिला दी जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके अलावा विवाहिता ने अपने ही जेठ अनिल कुमार पर जबरदस्ती दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। 

महिला थाना पुलिस ने इस शिकायत पर पति सुनील कु मार, जेठ अनिल कुमार, जेठानी अनीता व सास रोशनी देवी के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 313, 323, 376 (2) (एन), 406, 506 व 34 के तहत अभियोग दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने मामले में आthe news form http://haryana.punjabkesari.in/fatehabad/news/haryana-dowry-abortion-women-469771

0 comments:

Post a Comment